मसौली बाराबंकी। अयोध्या से लखनऊ जा रही बारना कार आगे आगे जा रही ट्रक में घुस गयी जिसमे चालक सहित कार में सवार दो लोग घायल हो गये जिन्हें हॉइवे की एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा के निकट उस समय हुई जब चावल लादकर बाराबंकी की ओर जा रही ट्रक नम्बर यूपी 53 बीटी 7518 में पीछे से आ रही बारना कार नम्बर यूपी 32 के एक्स 0036 घुस गयी जिसमे कार चालक 24 वर्षीय सगीर आलम पुत्र सद्दीक मियाँ निवासी जुलेड़ोला लालगढ़ चंपारण बिहार व महेशचंद्र पुत्र नरेशचंद्र अलीगढ़ फरुखाबाद गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें गम्भीर हालात में हॉइवे की एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

