नवाचार शिक्षा प्रणाली के तहत आॅनलाइन शिक्षा बच्चों को करायी जा रही ग्रहण

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

हैदरगढ़, बाराबंकी। त्रिवेदीगंज विकास क्षेत्र की प्राथमिक विद्यालय हुसैनाबाद प्रधानाध्यापिका सरिता रावत द्वारा नवाचार शिक्षा प्रणाली के तहत आॅनलाइन शिक्षा बच्चों को ग्रहण कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में बच्चों की शिक्षा-दीक्षा प्रभावित ना हो इसके लिए नवाचार शिक्षा प्रणाली अपनाई गई है। इस प्रणाली के तहत बच्चों को वाट्सएप ग्रुप के जरिए आनलाइन शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला की देखरेख में यह ब्लॉक प्रेरक ब्लॉक बनने की ओर अग्रसर है। उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता रावत ने बताया कि वैश्विक महामारी से जहाँ देश में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हुई है। इस महामारी से बचाव हेतु सर्तकता ही एक उपाय है। ऐसे विषम परिस्थितियों में बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए हमारे द्वारा नवाचार शिक्षा प्रणाली अपना कर बच्चों को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है ऐसे कठिन समय में बच्चों के अभिभावक भी इस प्रणाली से काफी संतुष्ट है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे विद्यालय के 10 बच्चों ने जून माह की उड़ान में मेरा गांव मेरा देश में विजय हासिल की और अगस्त माह की प्रतियोगिता अभी चल रही जिसे लेकर बच्चे काफी आकर्षित व खुश है। 22 मार्च 2022 तक हम सभी शिक्षक मिलकर प्रेरक प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!