बड्डूपुर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गया गिरफ्तार,
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी
बाराबंकी थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा एक शातिर अपराधी को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में तस्करों/शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक बड्डूपुर श्री जितेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.08.2020 को शातिर अपराधी कुलदीप कुमार पुत्र कमलेश निवासी पहला सरैया थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को साकेत भट्ठा ग्राम सरैया से समय करीब 03.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 99/2020 धारा धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-कुलदीप कुमार पुत्र कमलेश निवासी पहला सरैया थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

