रामनगर बाराबंकी। हाईवे पर बनाया गया मेन चैराहे का नाला जल निकासी के काम नहीं आ रहा है मुख्य चैराहे पर दोनों तरफ बने पुराने नालें भी जल निकासी के काम नहीं आ रहे हैं जिससे बारिश के समय निचले हिस्सों में पानी भर जाता है यहां रहने वाले लोग जल निकासी के लिए परेशान होते हैं बाराबंकी से जरवल तक जब हाईवे बन रहा था तो रामनगर केवल चैराहे पर सड़क पर ही दोनों तरफ नाला बनाया गया कहा गया कि यह जल निकासी के काम आए लेकिन विडंबना ही कही जाएगी यह नाला सड़क पर भरे पानी को ही निकालने में नाकाफी साबित हो रहा है सड़क के दोनों तरफ पुराने नाले बने हुए थे जिनमें आसपास की बस्तियों का पानी बहता है यह नाला फतेहपुर मोड़ से लेकर ब्लॉक के किनारे तक पक्का बनाया गया तो निचले स्तर हो रहे जलभराव से मुक्ति मिलेगी बताते हैं बनवाने के लिए अभी तक किसी ने कोई प्रयास नहीं किया नगर पंचायत द्वारा दो बार सर्वेक्षण कराया गया लेकिन ग्राम पंचायत में नाला होने से उनके भी हाथ बंधे रहे अब आलम यह है कि ग्रामीण बैंक के पास से होते हुए आगे पुलिया के पास तक व्यापक रूप से नाम पड़ा हुआ है इसके अलावा बाईपास हाईवे पर केसरी पुर क्रॉसिंग के पास है नाला चोक है यह नाला भी सड़क बना रही कंपनी हाईवे द्वारा बनाया गया था जिसे कहीं आगे ले जाकर नहीं छोड़ा गया ना ही पुराने हाईवे में पुलिया बनाई गई नतीजा यह है कि ज्यादा पानी होने पर वापसी पानी रामनगर की ओर ही आता है जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने सांसद और विधायक से मांग की है।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।
खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com
व्हाट्सएप नंबर 9415526500
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9889789714/8564852662

