बाराबंकी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 33 ग्राम गांजा बरामद ।-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तस्करों/शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 10.08.2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त रिन्कू यादव पुत्र रमेश यादव निवासी बडेल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को एल0पी0एस स्कूल बडेल थाना कोतवाली नगर से समय 21.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 33 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 577/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-रिन्कू यादव पुत्र रमेश यादव निवासी बडेल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।] शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

 

खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

व्हाट्सएप नंबर 9415526500

 

Don`t copy text!