मौलाना फहीम जनपद में कौमी एकता और भाईचारे के प्रतीक थे: राजनाथ
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
मौलाना फहीम के निधन पर गांधी भवन में हुई शोक सभा
बाराबंकी। जमीतुल उलमा-ए-हिन्द के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सामाजी शख्सियत मौलाना फहीम अहमद के असमायिक निधन पर गांधी भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शोकसभा की अध्यक्षता कर रहे गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने बताया कि मौलाना फहीम अहमद बड़नपुर दरियाबाद के रहने वाले थे। वह उर्दू और फारसी के बड़े जानकार थे। उनका बीती रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। श्री शर्मा ने बताया कि मौलाना फहीम बहुत मिलनसार बाअखलाक, सकाफती, हरदिल अजीज शख्सियत थे। वह देवा मदरसा के प्रिसिपल थे तथा उन्होने अपने गांव में मदरसा जमीयतुल फलाह की तामीर की। वह जनपद में कौमी एकता और भाईचारे के प्रतीक थे। काफी लम्बे समय से वह समाजवादी पार्टी में सक्रिय राजनीति में रहे। कुछ समय पूर्व ही राजनीति विरक्त होकर शिक्षा व सामाजिक कार्य के क्षेत्र में लग गये। मौलाना फहीम के निधन से गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट परिवार शोकाकुल है। जिसकी पूर्ति नही की जा सकती। इस मौके सपा नेता हुमायूं नईम खा ने कहा कि मौलाना फहीम अहमद ने सामाजिक कार्यों से अपनी अलग पहचान बनायी। जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाया। शोकसभा में मुख्य रुप से वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार राजा सिंह, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, सत्यवान वर्मा, मनीष सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, अतीकुर्रहमान सज्जन, रवि प्रताप सिंह, बबुआ तिवारी, नीरज दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे। अन्त में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्म की शांति की प्रार्थनी की गयी।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

