बाराबंकी। बाल कल्याण समिति न्यायपीठ की अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास्तव के ससुर सुशील कुमार श्रीवास्तव निवासी गुलरिहागर्दा, नगर बाराबंकी का मंगलवार को निधन हो गया। स्व. श्रीवास्तव सी.डी.आर.आई. में वैज्ञानिक थे और लगभग 12 वर्ष पहले ही सेवा निवृत्त हो गए थे। स्व. श्रीवास्तव किडनी रोग से पीड़ित थे और 15 माह से नियमित डायलिसिस पर चल रहे थे। अंतिम संस्कार नागेश्वरनाथ स्थित श्मशान घाट पर किया गया। स्व. सुशील के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। उनको श्रद्धांजलि देने बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के सदस्य रत्नेश कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ. शशि जायसवाल सहित तमाम पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री सुशील अपने पीछे एक बेटा पंकज श्रीवास्तव व तीन पोते प्रखर, आयुष ईशान सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

