चोरों ने दो मकानों से जेवरात सहित लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

सिद्धौर बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात दो मकानों में घुसकर चोर नगदी तथा सोने चांदी के आभूषणों समेत लाखों का सामान उठा ले गए। चोरी की इन घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिसिया कार्रवाई हमेशा की तरह इस बार भी सिर्फ मौका मुआयना तक ही सीमित रही। मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के सिल्हौर गांव का है। यहां गांव के दो घरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लाखों का माल पार कर दिया गया। गांव के ही कपिल देव के मकान की पर चढ़कर चोर नीचे उतर आए और घर में रखें 15 सौ रुपए की नगदी ढाई सौ ग्राम चांदी के जेवर उठा ले गए घटना के समय कपिल देव की 80 वर्षीय माताजी छत पर लेटी थी। इसी रात गांव के अशोक कुमार तिवारी के घर नकब लगाकर अज्ञात चोर 10 तोला की चेन एक सोने की अंगूठी पेंट में रखे पच्चीस सौ व बक्से में रखे 56 सौ रुपए व तीन गैस सिलेंडर बोलेरो व मोटरसाइकिल के कागजात चोर उठा ले गए जब सुबह पीड़ितो को इसकी जानकारी हुई तो पीड़ितो ने इसकी जानकारी स्थानीय थाने पर दी जिस पर सूचना पर पहुंची और हमेशा की तरह मौका मुआयना कर वापस लौट आई। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!