मण्डलायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत निर्मित शौचालयों की जियो टैगिंग एवं फोटोग्राफ एप्रूव्ड कराने के दिये निर्देश
एटा। मण्डलायुक्त जी.एस. प्रियदर्शी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत एनओएलबी शौचालयों की जियो टैगिंग एवं एसबीएम व एलओबी शौचालयों के फोटोग्राफ एप्रूव्ड करने की मण्डलीय समीक्षा की गयी। उन्होंने बताया कि सचिव पेयजल एवं स्वच्छता भारत सरकार एवं अपर मुख्य सचिव ने गत 16 जुलाई को संयुक्त रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनओएलबी शौचालयों की जियो टैगिंग एवं एसबीएम व एलओबी शौचालयों के फोटोग्राफ एप्रूव्ड कार्य की समीक्षा की गयी थी। समीक्षा में जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को माह जुलाई 2020 तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे।
श्री प्रियदर्शी ने समीक्षा में पाया कि जनपद एटा में निर्धारित लक्ष्य 200530 के सापेक्ष 154489 शौचालयों में जियो टैगिंग एवं फोटोग्राफ का एप्रूव्ड कर लिया गया है शेष 46041 शौचालयों में से 21951 में जियो टैगिंग व 24090 में फोटोग्राफ एपू्रव्ड किये जाने हैं। एनओएलबी के 3175 यूनिट में जियो टैगिंग व 14955 में फोटोग्राफ एपू्रव्ड किये जाने शेष हैं। उन्होंने जिलाधिकारी एटा को निर्देश दिये कि सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एनओएलबी शौचालय निर्माण एवं अनएप्रूव्ड शौचालयों के फोटोग्राफ को एप्रूव्ड कराने की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

