जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तस्करी को जा रही बीस लाख रुपये की बीयर बरामद , दो अभियुक्त हिरासत में
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
एटा! आज गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पुलिस ऑफिस मे एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना जैथरा के प्रभारी सतपाल सिंह भाटी द्वारा मुखबिर की सूचना पर सहोरी चौराहे के पास से कैन्टर में छुपाकर ले जायी जा रही 600 पेटी अवैध बीयर सहित दो व्यक्तियों क्रमशः राजेश कुमार पुत्र जयवीर निवासी मलावन व अतर सिहं पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम मधूपुरा को संदिग्धता के आधार पर पुलिस हिरासत में लेकर आबकारी विभाग की टीम द्वारा उक्त प्रकरण की विस्तृत छानबीन की जा रही है, जांचोपरांत जो भी सामने आएंगे तदनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

