बीपी मंडल-सामाजिक न्याय के पुरोधा थे: हाफिज अयाज सपाईयों ने मनायी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी. मंडल की जयंती
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी. मंडल की जयंती युवजन सभा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि बीपी मंडल-सामाजिक न्याय के पुरोधा व जातीय राजनीति के जनक थे। बीपी मंडल ने अपनी रिपोर्ट को तैयार करने के लिए पूरे देश का भ्रमण किया। उन्होंने देश की तीन हजार सात सौ 43 अन्य पिछड़ी जातियों की पहचान की और उन्हें समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए अपनी सिफारिशें दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा बब्लू, जिलाध्यक्ष सपा युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन, प्रीतम वर्मा आदि सैकड़ों युवजन सभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता लोग मौजूद रहे।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

