उमाकांत जिला संगठन में सपा जिला सचिव नामित

] शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप की सहमति से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने जिले के वरिष्ठ सपा नेता उमाकांत यादव को जिला संगठन में जिला सचिव नामित करते हुए नियुक्ति पत्र दिया पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा कि उमाकांत यादव पार्टी के पुराने और संघर्षशील वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनपद के हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती अवश्य मिलेगी। बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं से रूबरू होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर आपका बूथ मजबूत है तो चुनाव में आपको सफलता जरूर मिलेगी। जिससे आने वाले दिनों में पार्टी को कामयाबी मिल सके और 2022 में मा अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जा सके। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने उमाकांत यादव का स्वागत करते हुए कहा कि उमाकांत यादव पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ साथ समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का कार्य बाखूबी करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू, वरिष्ठ समाजवादी नेता नसीम किर्ति साहब, हसमत अली गुड्डू, किशन रावत सदस्य जिला पंचायत,जिला सचिव अशोक यादव, विकास यादव, अवधराम यादव, सन्तोष यादव,सत्यजीत यादव,अमित सिह,अमरेन्द्र सिह,प्रभात शुक्ला, गनेशी यादव आदि मौजूद रहे।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!