केन्द्र सरकार परीक्षाये तत्काल स्थगित कराये: तनुज पुनिया कांग्रेसियों ने जेईई तथा एन.ई.ई.टी की परीक्षाये स्थगित किये जाने की मांग
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
बाराबंकी। भाजपा सरकार परीक्षार्थियो के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है जिस सरकार मे एक सीमित संख्या में मंत्री सांसद व विधायक कोरोना जैसी महामारी में सुरक्षित न हो, जिस वायरस से देश में अब तक 60 हजार लोगो की मौत हो चुकी हो, वह सरकार जेईई-एनईईटी परीक्षा के लगभग 24 लाख परीक्षार्थियो का जीवन कैसे सुरक्षित करेगी। केन्द्र सरकार अपने अविवेक पूर्ण निर्णय को वापस लेकर परीक्षाये तत्काल स्थगित कराये आज हम इस आशय का एक ज्ञापन कांग्रेस परिवार की तरफ से जिलाधिकारी के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित करके पुरजोर शब्दो में जेईई तथा एन.ई.ई.टी की परीक्षाये परीक्षार्थी हित में स्थगित किये जाने की मांग करते है। उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष तनुज पुनिया ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को जेईई, एन.ई.ई.टी परीक्षा निरस्त किये जाने के सम्बन्ध में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित करने के पूर्व कांग्रेस परिवार तथा स्थानीय आवाम के बीच व्यक्त किये। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने केन्द्र सरकार द्वारा परीक्षा कराये जाने के निर्णय को अविवेकपूर्ण बताते हुये कहा कि यह सरकार अपनी दी हुयी एडवाजरी को खुद ही तोड़ कर कोविड 19 तथा बाढ़ के कहर के समय उल्लंघन कर रही है एक तरफ सरकार कहती है कि बुर्जुग घर पर रहे बाहर न निकले जब उनके किशोर बेटी, बेटा गैर जनपद में परीक्षा देने जायेगे तब बुर्जुग को उनके साथ तो जाना पडे़गा। तब उनकी इस महामारी से सरकार कैसे सुरक्षा करेगी यह एक सोचनीय प्रश्न ही नही हकीकत है। केन्द्र सरकार को इस देश के 23 लाख परीक्षार्थियो तथा उनके अभिभावको की जिन्दगी से खिलवाड करने का कोई हक नही है। महामारी तथा बाढ के दौरान परीक्षार्थियो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड कांगे्रस पार्टी कभी नही बर्दास्त कर नही करेगी और इन परीक्षाओ के निरस्त करने का संघर्ष अन्तिम समय तक करेगी। ज्ञापन देेने वालो में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, सरजू शर्मा, सुरेश चन्द्र वर्मा, गौरी यादव, के.सी. श्रीवास्तव, शबनम वारिस, मुईनुद््दीन अंसारी, अखिलेश वर्मा, अजय रावत सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेस परिवार के सदस्य मौजूद थे।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

