मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर पीने के बाद पेट दर्द और उल्टी जैसी दिक्कत होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद आबकारी एवं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा त्रिलोकपुर में देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर पीने के बाद पेट दर्द और उल्टी होने का आरोप लगाते हुए ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है। हालांकि इस शिकायत के बाद आबकारी और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि जनपद के रानीगंज में एक वर्ष पूर्व जहरीली शराब कण्ड में दर्जनों मौत हो चुकी है।जिस पर पुलिस और आबकारी विभाग पर कार्यवाही भी हुई थी। परन्तु सब धीरे धीरे भुलते गये और फिर से शराब के दुकानदारों ने मिलावट खोरी चालू कर दिया।जिसको लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत अधिकारियों को प्रत्यक्ष आईना दिखा रहा है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!