मसौली बाराबंकी। कस्बा सफदरगंज स्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बैंककर्मियों एव उपभोक्ताओं में अफरातफरी मच गयी। दोपहर 12 बजे के बाद से बैंक में कामकाज ठप्प हो गया है। केनरा बैंक शाखा प्रबंधक के सर्दी जुकाम एव बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव की टीम ने बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सहित सात बैंककर्मियों की आरएटी जाँच की गई जिसमें शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी तथा अन्य लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। शाखा प्रबंधक के कोरोना की पुष्टि होते ही हड़कम्प मच गया।तथा दोपहर 12 बजे से बैंक में कामकाज ठप्प हो गया है। चिकित्सको ने शाखा प्रबंधक को होम आइसोलेशन किया गया है। शाखा प्रबंधक के कोरोना संक्रमित होंने की सूचना मिलते ही उपभोक्ताओं में हलचल मच गयी। फिलहाल बैंक को 48 घण्टे के लिए बन्द किया गया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

