बीस लीटर कच्ची शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार,

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

थाना नयागांव पुलिस द्वारा दो अभियुक्त गिरफ्तार, बीस लीटर कच्ची शराब बरामद

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना नयागांव पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी/चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार। ग्राम नौली से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त दिलवर पुत्र शिवकुमार निवासी नगला मोहन थाना पटियाली कासगंज वह ग्राम चिरथरा भट्टा से 10 लीटर कच्ची अवैध शराब सहित एक अभियुक्त धर्मजीत पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम मन्थरो थाना सिढपुरा कासगंज को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। एसएसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा 10 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त सोनू पुत्र राधाकृष्ण ग्राम विल्सड पट्टी थाना राजा का रामपुर को एक तमंचा व एक कारतूस के साथ खेरे मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

जुआ खेलते हुए पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा
10 सितंबर को मुअसं- 356 धारा 307 भादवि व मुअसं- 357 धारा 3/4 जुआ अधिनियम में फरार चल रहे आरोपी जुबैर को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर छोटे मियां की मजार के सामने अमित बाल्मीकि के मकान के पीछे बबूल की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में अभियुक्त जुबैर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है साथ ही घटना से सम्बन्धित आठ अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Don`t copy text!