05 शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 775 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

 बाराबंकी थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा 05 शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 775 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक  डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में तस्करों/शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक-12.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभिसूचना को विकसित करते हुए रायबरेली रोड अंसारी तिराहे से अंसारी की तरफ जाने वाली सड़क पर नहर पुलिया के पास से अभियुक्तगण 1-बृजेश उर्फ बच्चन पुत्र स्व0 श्रीराम निवासी केल्हनुआ मजरे रौली थाना हैदरगढ़ बाराबंकी, 2-मुकीम पुत्र अब्दुल हक निवासी कुरैशी वार्ड थाना हैदरगढ़ बाराबंकी, 3-मो0 अनस पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ब्रम्हनान वार्ड कस्बा व थाना हैदरगढ़ बाराबंकी, 4-अरूण कुमार पुत्र माधव प्रसाद निवासी वृंदावन कालोनी सेक्टर 7 पी.जी.आई. लखनऊ, 5-अनिल यादव पुत्र बिन्द्रा प्रसाद निवासी कैंसर अस्पताल के सामने जियामऊ गौतमपल्ली लखनऊ को समय 04.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से क्रमशः बृजेश उर्फ बच्चन- 280 ग्राम, मुकीम 260 ग्राम, मो0 अनस 125 ग्राम, अरूण कुमार 60 ग्राम, अनिल यादव 50 ग्राम कुल 775 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । जिसके सम्बन्ध में थाना हैदरगढ पर मु0अ0सं0-318-322/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश उर्फ बच्चन थाना हैदरगढ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 289/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 290/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त है । जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। गिरफ्तार अन्य अभियुक्तगण से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि नई सड़क थाना असन्द्रा व मोहल्ला कसाई थाना हैदरगढ़ से अवैध स्मैक को खरीदते थे और अरूण कुमार द्वारा लखनऊ के तेलीबाग में स्थित पान की दुकान से ग्राहकों को सप्लाई करते थे।

नाम पता अभियुक्त गण-
1. बृजेश उर्फ बच्चन पुत्र स्व0 श्रीराम नि0 केल्हनुआ मजरे रौली थाना हैदरगढ़ बाराबंकी
2. मुकीम पुत्र अब्दुल हक नि0 कुरैशी वार्ड थाना हैदरगढ़ बाराबंकी
3. मो0 अनस पुत्र अब्दुल अजीज नि0 ब्रम्हनान वार्ड कस्बा व थाना हैदरगढ़ बाराबंकी
4. अरूण कुमार पुत्र माधव प्रसाद नि0 वृंदावन कालोनी सेक्टर 7 पी.जी.आई. लखनऊ
5. अनिल यादव पुत्र बिन्द्रा प्रसाद नि0 कैंसर अस्पताल के सामने जियामऊ गौतमपल्ली लखनऊ

 

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

 

Don`t copy text!