कुर्सी पुलिस द्वारा शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार……….
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
बाराबंकी जनपद बाराबंकी की थाना कुर्सी पुलिस द्वारा शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया इंजन व मोटर साइकिल सहित घटना में प्रयुक्त मारूति वैन व मोटर साइकिल तथा अवैध तमंचा-कारतूस बरामद-
दिनांक-15.09.2020 को थाना कुर्सी पुलिस द्वारा शातिर चोरों के गिरोह के 02 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर ग्राम गुग्गौर से चोरी किया गया इंजन 10 हार्स पॉवर बरामद करने व घटना कारित करने में प्रयुक्त मारूति वैन, रेकी करने में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल तथा 02 अदद तमंचा और 04 अदद जिन्दा कारतूस व विभिन्न स्थानों से चोरी के 3700/-रूपये बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई ।दिनांक-11/12.09.2020 की रात्रि श्री राजकुमार पुत्र कल्लू निवासी ढाखामऊ थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ के ग्राम गुग्गौर स्थित खेत में लगे इंजन “भारत शक्ति 10 हार्स पॉवर” को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था । खेत के पास चार पहिया वाहन आने-जाने के निशाने बने थे, इस चोरी के सम्बन्ध में वादी राजकुमार द्वारा थाना कुर्सी पर सूचना दी गयी, जिस पर थाना कुर्सी में मु0अ0सं0-302/2020 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया। जिसमें प्रथम टीम प्रभारी निरीक्षक कुर्सी श्री शशिकान्त यादव द्वारा मौके पर मिले भौतिक साक्ष्य आदि का विश्लेषण किया जा रहा था एवं द्वितीय टीम प्रभारी चौकी उमरा उ0नि0श्री गजेन्द्र सिंह द्वारा संभावित स्थानों पर अभियुक्तों की वर्तमान गतिविधियों का लगातार पता किया जा रहा था।
इस प्रकार पुलिस टीमों द्वारा किये जा रहे अथक प्रयास से अभिसूचना विकसित करने पर दिनांक 15.09.2020 की रात्रि चोरी किये गये इंजन को बेचने हेतु ले जा रहे अभियुक्तगण 1.अवनीश पाण्डेय पुत्र जमुना प्रसाद पाण्डेय ग्राम माधवपुर थाना इटौजा जनपद लखनऊ मूल पता मकान नं0 518 सेक्टर 10 शान्ति नगर थाना कोतवालीनगर जनपद एटा 2. धर्मेन्द्र पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम मुतक्कीपुर थाना मडियांव जनपद लखनऊ को गंगौली पुलिया के पास से रात्रि करीब 03.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के 02 अन्य साथी विनय पुत्र श्रीपाल रावत निवासी ग्राम मुतक्कीपुर थाना मडियांव जनपद लखनऊ व अवधेश निवासी महमूदाबाद जनपद सीतापुर मौके से अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अभियुक्त के कब्जे से जयपुरिया स्कूल की मारूति वैन में चोरी का इंजन 10 हार्स पॉवर , जनपद लखनऊ से चोरी की गयी मो0सा0 हीरो हण्डा स्प्लेन्डर काले रंग नं0 UP32 DU 7187 , रेकी करने में प्रयुक्त मोटर साइकिल नं0 UP 32 JU 21854, 02 अदद देशी तमंचा व 04 अदद जिन्दा कारतूस व विभिन्न स्थानों से चोरी के किये गये 3700/- रूपया बरामद किया गया।
पूछताछ व अभिसूचना एकत्र करने से प्रकाश में आया कि अभियुक्त अवनीश पाण्डेय मूलतः जनपद एटा का निवासी है और कुछ वर्ष पूर्व आगरा के बिजली ठेकेदार के साथ जनपद लखनऊ आया । लखनऊ में आने के उपरान्त इसके द्वारा लगभग एक वर्ष तक गांव में बिजली लगाने का कार्य किया गया । इसी दौरान उसका सम्पर्क इटौजा निवासिनी एक लड़की से हुआ और उससे प्रेम विवाह कर लिया । खर्च की अधिकता एवं बिजली का कार्य समाप्त होने पर लखनऊ में ही हाफडाला लेकर चलाने लगा और यही पर अन्य गाड़ी वालों के साथ इसे जुए आदि की बुरी लत गयी । वर्ष 2014 में अवनीश पाण्डेय ने गाड़ी चलाने वाले अपने अन्य 12 साथियों के साथ थाना बक्सी का तालाब जनपद लखनऊ क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रिका देवी मन्दिर के पास गोमती नदी पर बन रहे पुल के कर्मियों से मार-पीट कर लगभग 10-12 टन सरिया के लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें लगभग 4-5 माह जेल में रहा था। जेल से छूटने के बाद जयपुरिया स्कूल में मारूति वैन चलाने लगा । अभियुक्त धर्मेन्द्र भी लखनऊ स्थित एक हास्पिटल में डॉक्टर की गाड़ी चला रहा था और इसका सम्पर्क अवनीश पाण्डेय से भी था । दोनों ने मिलकर अपने साथियों के साथ कई चोरी की घटनाएं कारित किया, जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना कुर्सी पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगण के भागे साथियों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है।
अपराधिक इतिहास
अवनीश पाण्डेय पुत्र जमुना प्रसाद पाण्डेय ग्राम माधवपुर थाना इटौजा जनपद लखनऊ।
1- मु0अ0सं0-86/14 धारा 395/397/412 भादवि थाना बक्सी का तालाब जनपद लखनऊ ।
2- मु0अ0सं0-90/14 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना बक्सी का तालाब जनपद लखनऊ ।(पुलिस मुठभेड़)
3- मु0अ0सं0-91/14 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना बक्सी का तालाब जनपद लखनऊ ।
4- मु0अ0सं0-223/20 धारा 380/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
5- मु0अ0सं0-290/20 धारा 379/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
6- मु0अ0सं0-302/20 धारा 379/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।(इंजन चोरी)
7- मु0अ0सं0-308/20 धारा 379/41/411/420/467/468 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
8- मु0अ0सं0-306/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
धर्मेन्द्र पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम मुतक्कीपुर थाना मडियांव जनपद लखनऊ।
1- मु0अ0सं0-223/20 धारा 380/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
2- मु0अ0सं0-290/20 धारा 379/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
3- मु0अ0सं0-302/20 धारा 379/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।(इंजन चोरी)
4- मु0अ0सं0-308/20 धारा 379/41/411/420/467/468 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
5- मु0अ0सं0-306/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

