नन्हे बच्चे ने किया ड्रेस वितरण, खिल उठे मासूम चेहरे
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। सरकारी स्कूलों में दोहरी निशुल्क यूनिफार्म वितरण का सिलसिला जारी है। शनिवार को मसौली खंड शिक्षा क्षेत्र के वाजिदपुर स्कूल में नन्हे बच्चे आयुष ने ग्राम प्राधान के साथ ड्रेस वितरण का शुभारम्भ किया। प्रधानाध्यपिका अंकिता ने बताया कि पंजीकृत सभी 95 बच्चो को ड्रेस उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर ड्रेस पाकर मासूम बच्चों के के चेहरे खिल उठे। ड्रेस वितरण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अंकिता ने अभिभावकों से कहा की कोरोनॉ के चलते जब तक स्कूल नही खुल रहे उस दौरान अपने बच्चों को घर पर पढाये ऑनलाइन क्लाश पर नजर रखे कोई समस्या आने पर शिक्षाओं को फोन करके समाधान कर किसी भी हाल में पढ़ाई का नुकसान न होने दे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

