तालाब में तैरता मिला वृद्ध का शव

शुऐब के साथ जे एन शुक्ला की रिपोर्ट

चकलवंशी। माखी के राम सिंह खेड़ा गांव के पास तालाब में वृद्ध का शव मिला। वृद्ध एक दिन पूर्व मवेशी चराने के लिए निकला था। सुबह खेत जा रहे किसानों में शव देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से वृद्ध की मौत की पुष्टि हुई है।
फिरोजपुर कला गांव के मजरा पोलेखेड़ा निवासी पंचम (60) खेती कर परिवार का गुजारा करता था। 15 दिन पहले उसने गंगाखेड़ा गांव निवासी अशोक से एक भैंस खरीदी थी। गुरुवार को वह भैंस चराने के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लगा।
शुक्रवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने गांव से एक किमी दूर राम सिंह खेड़ा गांव के पास तालाब में पंचम का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृृतक के इकलौते बेटे राम सजीवन ने पुलिस को बताया कि भैंस किसान अशोक के घर वापस चली गई।

Don`t copy text!