बाराबंकी। विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत गंजरिया में सस्ते राशन की दुकान चयन को लेकर देवगहना के प्राथमिक विद्यालय में एक खुली बैठक की गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे वहीं आपको बता दें कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता प्रदान किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत यह खुली बैठक की गई थी जिसमें कोमल सिंह के स्वयं सहायता समूह की सदस्य अंशु सिंह ने दुकान चलाने की दावेदारी की थी जिस पर एडीओ आईएसबी रवि कुमार गुप्ता सचिव आकाश पटेल दीपक वर्मा तथा ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में अंशु सिंह निविरोध जीत दर्ज की, इसी दौरान कोठी थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही जिसमें सुहेल एसआई प्रियांशु सिपाही समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसी दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई और कहा कि जैसे पहले चुनाव हो रहा था वैसे ही चुनाव होना चाहिए था समूह वाला नियम गलत है।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

