सट्टेबाज चिह्नित, जल्द होगा खुलासा: अरविन्द चतुर्वेदी

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

-एस0एम0 न्यूज की खबर का असर

-एस0टी0एफ0 व खुफिया विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है सट्टेबाजों का रिकार्ड

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक ने एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स की खबर को प्रमुखता से लेते हुए बताया कि बहुत स्ट्रांग डाटा बेस तैयार किया गया है। एस0टी0एफ0 रिकार्ड देखकर जो पूर्व में पकड़े गये लोग हैं लखनऊ कानपुर व अन्य बड़े शहरों के लोग जिनसे बाराबंकी के लोग जुड़े सट्टेबाज हैं उनको चिंहित कर लिया गया है इसके साथ ही डिजिटल व फिजिकल निगरानी करते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी इसके अलावा आपके चैनल के माध्यम से नगर वासियों से अपील करना चाहता हूं कि वह खेल को इंजवाय करे इससे जुड़े जुए के चक्कर में न पड़े इससे न केवल कानूनी कार्यवाही के रूप में हार्ड एवं मनी का नुकसान होगा। खासकर युवाओं को आगाह किया जाता है इस तरह के किसी भी मुकदमें में वांछित होने पर भविष्य में सरकारी नौकरी तथा ठेकेदारी से वंचित हो जायेंगे और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित हो जायेंगे, इसलिए सावधान हो जाये, बहुत जल्दी ही कार्यवाही के परिणाम सामने आयेंगे। सट्टेबाज कोडवर्ड का इस्तेमाल करते हैं? इस सम्बंध में कैसे कार्यवाही होगी, इस पर उन्होंने बताया कि इस पर पूरी स्टडी है, पूरा डाटाबेस हैं, बुकीस कौन और लोकल ठेकेदार इसको कैसे खिलवाते हैं पर्याप्त जानकारी इकट्ठा कर ली गई है। जल्द ही खुलासा किया जायेगा और सट्टेबाज सलाखों के पीछे होंगे।
ज्ञात हो कि एस0एम0 न्यूज ने ‘‘सट्टेबाजी का शिकार हो रहा है शहर का युवा’’ प्रकाशित किया था जिसमें आई0पी0एल0 चालू होने के बाद से सट्टेबाजों की और चांदी हो गई है। इन सट्टेबाजों का शिकार ज्यादातर युवा हो रहा है। ज्यादातर सट्टेबाज डिजिटल युग में डिजिटल तरीके से सट्टा खेल रहे हैं, सट्टेबाजों ने कई व्हाट्सअप गु्रप बना रखा है, जिसमें वह पल-पल के रेट तय करते हैं तथा छोटी-छोटी धनराशि गूगल पेय/फोन-पे द्वारा भुगतान कर रहे हैं और अपने समूह व गैंग का नकद पैसा एकत्रित करके फलां-फलां की जगह पर पहुंचाया जा रहा है। शहर में कई धन्नासेठ खिलवाते हैं सट्टेबाजी में लिप्त होने के कारण कई युवा चोरी व मादक पदार्थ की तस्करी में भी लिप्त होते जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला पीरबटावन, सट्टी बाजार, बेगमगंज, पल्हरी चैराहा, विजय नगर, दीनदयाल नगर, आजाद नगर, धनोखर चैराहा, फोटो वाली गली, रसूलपुर, छाया चैराहा, सत्यप्रेमीनगर, नबीगंज आदि में मैच शुरू होने से पहले व बाद में हलचल बढ़ जाती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जलील होटल चैराहे के पास स्थित पान की गुमटियों पर कई मोल्हल्ले के व्यक्ति सट्टा खेलने दिन भर आया करते हैं किन्तु शाम को अधिक संख्या में कई मोहल्ले के अराजक तत्व आ जाते हैं।ं जिनके कारण महिलाओं व लड़कियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। लगभग इसी तरह का माहौल शहर में कई जगह है। खुफिया विभाग व स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के कारण सट्टेबाजों के हौसले बुलंद हैं, कभी-कभी पुलिस द्वारा छोटी-छोटी मछलियों को पकड़ा जाता है किन्तु बड़े-बड़े मगरमच्छ (गैंग लीडर) के पैसा व पहुंच के कारण छोड़ दिया जाता है। कई सट्टेबाजों ने स्कोर व रेट तय करने के लिए लैपटाॅप, कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था करके अपने समूह का पैसा एकत्रित करके बल्क में पहुंचाया जा रहा है। शहर में कई समूह हैं जो सट्टा लिखवाते हैं, किन्तु उन समूह के आकाओं की पहुंच स्थानीय पुलिस में होने के कारण कोई भी कार्यवाही नहीं होती है। इनके मकड़जाल में कई नाबालिग व युवा जल्द अमीर बनने के चक्कर में फंस कर शिकार हो जाते हैं। कई युवा जल्द लखपति बनने के चक्कर में बेरोजगार भी हो रहे हैं। कई सट्टेबाजों द्वारा छोटी-छोटी चोरिया की जा रही हैं जैसे मोबाइल, साइकिल आदि जिसके सम्बंध में पीड़ित द्वारा कोई एफआईआर न दर्ज कराने से इन चोरों द्वारा कभी-कभी बड़ी-बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!