भाजपा सरकार मे किसान आत्महत्या करने को मजबूर: सुरेश किसान बिल के विरोध मे सपाईयो ने सौंपा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। योगी सरकार के खिलाफ जिले के विधायकों ने सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता एवं सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव के नेतृत्व में केंद्र की जनविरोधी सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए जिला कलेक्ट्रेट में अपर जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सदर विधायक धर्मराज ने कहा कि सरकार पूर्णतया किसानों के दमन पर आमादा है। तीनों कृषि कानून पूरी तरह से मंडी व्यवस्था को खत्म कर देंगे। इस बिल के बाद खेती में निजी कंपनियों का हस्ताक्षेप बढ़ जाएगा।जिसके बाद किसानों की फसल औने पौने दामों में बिकेगी और पहले से तंगहाल देश का अन्नदाता किसान को भारी संकट से गुजरना पड़ेगा। विधायक धर्मराज ने कहा कि पूर्व वर्ती सपा सरकार में किसानों के हित में चुंगी कर माफी,किसानों को मुफ्त सिंचाई,कृषक दुर्घटना बीमा के अन्तर्गत 5 लाख रुपए दिए जाने जैसी अनेकों किसानों के हित में योजनाएं चलाई गई थी जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर किसान विरोधी होने का प्रमाण दे दिया है। एमएलसी राजेश यादव राजू ने कहा किसान बिल किसानों के साथ किया गया छल है और किसानों का डेथ वारंट है। ऐसे महत्वपूर्ण अध्यादेश को संसद में सरकार के इशारे पर बिना वोटिंग के ध्वनिमत से पारित कराना संसदीय कार्यप्रणाली पर कुठाराघात है और जनभावना के विपरित है। जैदपुर विधायक गौरव रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार देश के किसानों को बर्बाद करने पर तुली है किसानों को गिरवी रखने के लिए यह शोषणकारी बिल लाई है। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि बीजेपी सरकार जब से सत्ता में आयी है उसने अपनी नीतियों और कार्यों से किसानों को त्रस्त कर रखा है किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने एवं किसानों की खेती को बर्बाद करने के लिए देश की सरकार द्वारा यह बिल लाया गया है जिसका मकसद सरकार के देश के चंद पूंजी पतियो का खजाना भरना है। इस मौके पर पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, मो सबाह, विनय कुमार यादव, आशीष सिंह आर्यन, प्रीतम सिंह वर्मा, हुमायूं नईम खा, वीरेंद्र वर्मा नेवली, हफीज भारती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!