मसौली बाराबंकी। चैकी सआदतगंज के अंतर्गत फैजान उल उलूम के निकट पुराने जच्चा बच्चा केन्द्र में हारजीत का जुआ खेल रहे पाँच जुआरियों को पुलिस ने पकड़कर 52 ताश के पत्ते सहित 2220 रूपये बरामद किये। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा के निर्देश पर चैकी प्रभारी सआदतगंज धर्मेन्द्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अनुपगंज स्थित फैजान उल उलूम स्कूल के निकट पुराने जच्चा बच्चा केन्द्र में जुआ खेल रहे पाँच जुआरियों को ताश के 52 पत्तो के साथ धरदबोचा पुलिस ने फड़ से 1770 रूपये सहित पकड़े गये रशीद पुत्र मो. नासिर, मो. इस्लाम पुत्र मो. शकील, मो. शहीद पुत्र मो. समीम, मो. रिजवान पुत्र मो. हारून व मो. ताहिर पुत्र मो. जाबिर की जमातलाशी में 450 रूपये बरामद किये।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

