अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नवीन मण्डी के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 38 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। वाहन की चपेट में आयी महिला करीब 50 मीटर हॉइवे पर घसीटती रही जिससे शव भी क्षत विक्षत हो गया मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पँचनांमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर तेलियानी की रहने वाली हैं। शुक्रवार की भोर नवीन मण्डी स्थल के सामने उस समय हादसा हुआ जब अहमदपुर तेलियानी निवासी रेहाना बानो पत्नी फहीम शाह घर से पैदल निकलकर रसौली स्थित अपने पति के यहाँ जा रही थी मृतका का पति रसौली में टायर पंचर की दुकान चलाता है। पैदल जा रही रेहाना को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे महिला फंस गयी और करीब 50 मीटर सड़क पर रगड़ती रही जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने मृतक महिला की शिनाख्त की कोशिश की तभी मौके पर पहुँचे अकबरपुर धनेठी निवासी शब्बीर पुत्र मुस्तफा ने अपनी बहन के रूप में की। पुलिस ने शव का पँचनांमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के तीन पुत्र एव तीन पुत्रियां है घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!