किसान संघर्ष समन्वय समिति ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। निजीकरण को बंद करने, किसान विधेयक को रद्द करने सहित विभिन्न मांगों को किसान संघर्ष समन्वय समिति के सैकड़ो पदाधिकारियो ने पुलिस उपाधीक्षक रामनगर दिनेश दुबे एव प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेंद्र शर्मा माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह के आह्वान पर अयोध्या मण्डल प्रभारी कुन्दन वर्मा एव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अश्वनी वर्मा की अगुवाई में मसौली चैराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए 5 जून को लागू किसान अध्यादेश को वापस लेने हेतु सीओ रामनगर दिनेश दुबे को ज्ञापन सौंप कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन दिया। विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए मण्डल प्रभारी कुंदन वर्मा ने कहा कि अध्यादेश लागू होने से किसानों को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा जिसका विरोध करते हुए किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाये। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने सरकार से मांग रखते हुए कहा है कि सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगायी जाये, अन्य निजी क्षेत्रों में एससी, एसटी, ओबीसी अल्पसंख्यक आरक्षण को लागू किया जाये, युवाओं को रोजगार दिया जाये व किसानों से जुड़े अध्यादेशों को रद्द किया जाये। इस मौके पर मनोज यादव, अंकित यादव, जावेद, अरुण, रमाकान्त, मंजीत, अभय कुमार सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

 

 

 

Don`t copy text!