राजीव का निधन जनता के लिये अपूर्णनीय क्षति: सबाह

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे राजीव चैधरी। कौमी एकता की मिसाल के रूप में राजीव चैधरी जाने जाएंगे। उनका आकस्मिक निधन बाराबंकी जनता को अपूर्णनीय क्षति है। उक्त विचार आज लोहिया भवन के मे नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजीव चैधरी के निधन पर आयोजित शोक सभा में सपा जिला उपाध्यक्ष प्रभारी कुर्सी मो. सबाह ने व्यक्त किए। सपा नेता मो. सबाह ने कहा कि पूर्व चेयरमैन राजीव चैधरी मृदुभाषी, गरीबों के हमदर्द थे। नगर परिषद के चेयरमैन रहते उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए, समाज के शोषित, वंचितो के मसीहा थे। वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खा ने स्वर्गीय राजीव चैधरी के निधन की अपूर्णनीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में अपनी गहरी छाप छोड़ी । सपा जिला सचिव विरेंद्र कुमार वर्मा ष्नेवलीष् ने कहा कि उनके समाज सेवा के अथक प्रयास हेतु उनको हमेशा याद किया जाएगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि उनके विचारों को बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सब की है। उनकी यादें हमेशा जुड़ी रहेंगी। इस मौके पर अमित कुमार वर्मा, देवेंद्र कुमार वर्मा, रूद्र प्रताप सिंह, प्रणव बाजपेई, ओम शांति पाल आदि प्रमुख थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!