राजीव एक अच्छे इन्सान मिलनसार व्यक्ति थे: रंजीत बहादुर
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद सभागार में पूर्व चेयरमैन राजीव चैधरी के आकस्मिक निधन पर चेयरमैन प्रतिनिधी रंजीत बहादुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शोक सभा की गई एवम् दो मिनट का मौन रहकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा की स्व. राजीव चैधरी एक अच्छे इन्सान के साथ मिलनसार व्यक्ति थे। वो गरीबों की हमेशा मदद करते रहते थे जो भी उनसे एक बार मिलता तो उनसे मुत्तासिर हो जाता हर किसी के दुःख सुख मे खड़े रहने वाले व्यक्ति थे। सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने कहा की स्व राजीव चैधरी पूरे शहर मे लोकप्रिय थे और लोगों के दिलो पर राज करते रहे है। इस मौके पर ईओ वीरेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, शील प्रकाश बबूल, पर्व सभासद मैनुद्दीन, पवन बाबू, सभासद सुशील गुप्ता, आर पी, बब्लू कनौजिया उपथित रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

