-न्याय की आश में पीड़ित ने किया मुख्यमंत्री से शिकायत।

सिटी रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

दबंग मस्त-पीड़ित पस्त 

बाराबंकी। शहर में इस समय दबंगों का बोलबाला है, और पीड़ित गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। गरीब पीड़ित ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री की शरण में पहुंचा है, उसको उम्मीद है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उसके साथ न्याय करेंगे। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित जुगुल किशोर नाग उर्फ जुग्गी निवासी पीरबटावन, निकट रौतनगढ़ही बाराबंकी का पुश्तैनी मकान गुलरियागार्दा में स्थित है। पांच वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पीड़ित को हिस्सा नहीं मिला। पीड़ित लाॅकडाउन के कारण भूखों मर रहा है। पीड़ित ने कई बार हिस्सा मांगा। इसी रंजिशवश दिनांक 17.09.2020 को कुछ दबंग अपने मेली मददगारांे के साथ आये और प्रार्थी से अमादा फसाद हुए। जिसके सम्बंध में पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी किन्तु स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न करके उल्टे पीड़ित को ही घर बैठने को कहा गया। जिससे आहत होकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत किया है।
पीड़ित जुगुल किशोर से जब इस सम्बंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पुलिस की छवि जनता में धूमिल हो रही है, और मेरा व जनता का विश्वास पुलिस से उठ गया है। अब जो भी होगा वह लोकप्रिय मुख्यमंत्री ही करेंगे। उनसे हमको न्याय की उम्मीद हैं।
अब देखना है कि स्थानीय पुलिस क्या गरीब को न्याय दिला पायेगी या फिर पीड़ित दर-दर भटकता रहेगा।

सिटी रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

Don`t copy text!