सपाईयों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। हाथरस में रेप पीड़िता की मौत के मामले को लेकर समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने छाया चैराहे पर धरना प्रदर्शन कर रेप आरोपियों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि विगत दिनों हाथरस मे दलित युवती के साथ में कई लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया था जिसको बड़ी बेरहमी से उसकी जीभ काटकर रीड की हड्डी तोड़ डाली थी जिसका आज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। हम सभी युवजन सभा के पदाधिकारियों कार्यकर्ता लोग मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाए और तत्काल दरिंदों को फांसी की सजा दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से कामरान, सैफ अंसारी, सद्दाम हुसैन, आकाश यादव करण मिश्रा आमिर अली, खान साहब आनंद यादव आदि दर्जनों समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!