हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष तनुज पुनिया ने मंगलवार को हाथरस में दरिंदो की हवस का शिकार दलित युवती की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुयी मौत के पश्चात धनोखर चैराहे पर मौन विरोध करने के पूर्व शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कही। श्री पुनिया ने बताया कि बीती 14 सितम्बर को हाथरस जनपद के चंदपा थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित युवती जब जानवरो का चारा लेने गयी थी उसे दरिंदो ने खेत में खीच कर गैंगरेप किया और उसकी जीभ काट दी साथ ही उसकी रीढ की हड््डी तोड़कर गला घोटने की कोशिश भी हैवानो ने की। वारदात के बाद करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय तक युवती बेहोशी की हालत मे रही गैगरेप पीड़िता का शुरूआती इलाज अलीगढ के जेएन मेडिकल कालेज मंे कराया गया। जहां सुधार न होने पर उसे दिल्ली के सफदजंग अस्पताल में रिफर कर दिया गया। मंगलवार को सुबह करीब 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। कांग्रेस परिवार उक्त घटना से नगर के धनोखर चैराहे पर मौन विरोध प्रदर्शित कर मृृतक की आत्मा की शन्ति का प्रार्थना करने के साथ सरकार से मंाग करता है कि गैंगरेप मृृतक के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करे तथा घटना की जिम्मेदार आरोपियो का मुकद््मा फास्ट टेªक कोर्ट में चलाकर ऐसी सजा दिलवाये जिससे दोबारा कोई हैवान दुष्कर्म करने की हिम्मत न कर सके। मौन विरोध प्रदर्शन करने वालो में राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, शबनम वारिस, सिकन्दर अब्बास रिजवी, रामहरख रावत, रामानुज यादव, सोनम वैश्य, अमन बाल्मीकि सहित दर्जनो की संख्या में कांगे्रसी शामिल रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

