नोडल अधिकारी ने किया नान कोविड चिकित्सालयों का निरीक्षण

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बहराइच 29 सितम्बर। कोविड-19 एवं बाढ़ राहत कार्य के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव, पंचायती राज, उ.प्र. शासन राकेश कुमार ने नान कोविड चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर तथा महसी का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नान कोविड चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद डा. राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्तर्गत अब तक कोविड के कुल 80 मरीज थे। जिसमें से 67 की रिपोर्ट निगेटिव पाये जाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में 12 मरीज सक्रिय हैं। 01 मरीज एल-2 में तथा 11 मरीज होमआइसोलेशन में है। आज तक कुल 2509 एंटीजन तथा 2124 आरटीपीसीआर सैम्पल लिये गये हैं।

निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई ठीक पायी गयी तथा कोविड-19 के संक्रमण के बचाव हेतु सेनेटाइज भी कराया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,महसी के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित डाॅ. आशीष वर्मा द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत अब तक कुल 85 मरीज पाये गये है, जिसमें से 76 की रिपोर्ट निगेटिव पाये जाने पर उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष कोविड चिकित्सालयों में भर्ती है तथा होम आइसोलेट हैं। अब तक कुल 2602 ऐन्टीजन तथा 2305 आरटीपीसीआर सैम्पल लिये गये हंै। निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई ठीक पायी गयी तथा कोविड-19 के संक्रमण के बचाव हेतु सेनेटाइज भी कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भर्ती मरीजों को पौष्टिक भोजन दिया जाय एवं ठोस नाश्ता उपलब्ध कराया जाय। यह भी निर्देशित किया गया कि अपने को सुरक्षित रखते हुए पी0पी0ई0किट पहनकर ही हास्पिटल में प्रवेश करें, प्रतिदिन परिसर की साफ-सफाई एवं सेनेटाइज करायें। बिना मास्क के किसी आगन्तुक को हास्पिटल में प्रवेश की अनुमति न दी जाये। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, लाइज़न आफिसर पंकज शर्मा मौजूद रहे।

Don`t copy text!