नोडल अधिकारी ने किया कोविड व नान कोविड चिकित्सालयों का निरीक्षण

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बहराइच 30 सितम्बर। कोविड-19 एवं बाढ़ राहत कार्य के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव, पंचायती राज, उ.प्र. शासन राकेश कुमार ने एल0-2 जिला हास्पिटल, बहराइच, कोविड- एल-1 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चित्तौरा तथां नान-कोविड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पयागपुर, का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोविड चिकित्सालयों के निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भर्ती मरीजों को पौष्टिक भोजन दिया जाय एवं ठोस नाश्ता उपलब्ध कराया जाय। यह भी निर्देशित किया गया कि अपने को सुरक्षित रखते हुए पी0पी0ई0किट पहनकर ही हास्पिटल में प्रवेश करें, प्रतिदिन परिसर की साफ-सफाई एवं सेनेटाइज करायें। बिना मास्क के किसी आगन्तुक को हास्पिटल में प्रवेश की अनुमति न दी जाये।
नान-कोविड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पयागपुर के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी एनबी जायसवाल द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्तर्गत अब तक कोविड के कुल 110 मरीज थे। जिसमें से 95 की रिपोर्ट निगेटिव पाये जाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में 15 मरीज सक्रिय हैं। नोडल अधिकारी श्री कुमार द्वारा निर्देश दिये गये कि स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने तथा मास्क के प्रयोग व अन्य सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कैसरगंज कीर्ति प्रकाश भारती व लाइज़न आफिसर पंकज शर्मा मौजूद रहे।

Don`t copy text!