खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद पुलिस की सक्रियता पर लग रहे हैं सवालिया निशान
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। जनपद में वर्तमान समय में चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है, शहर के साथ पूरे जनपद मंे लगातार चोरियाँ बढ़ने से पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। वहीं पीड़ित भी रात-रात जागकर घर की रखवाली कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के लेकर पूरे जनपद में चोरी घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है किन्तु उन चोरियों का खुलासा न होने से चोर लगातार अपने काम को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। बहुत सी चोरियों की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की जाती है और पीड़ित को यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि पहले जांच की जायेगी बाद में रिपोर्ट दर्ज होगी किन्तु धीरे-धीरे जांच व रिपोर्ट ठण्डे बस्ते में चली जाती है और पीड़ित थक हार करके घर बैठ जाता है। बहुत दौड़ भाग व परिक्रमा करने के बाद अगर एफ0आई0आर0 दर्ज भी हो जाती है तो उसकी विवेचना मौके पर जाकर नहीं की जाती है, और न ही साक्ष्य संकलन किया जाता है। जो भी कार्यवाही होती है वह थाने पर बैठकर निपटा दी जाती है
गौरतलब हो कि करीब दो सप्ताह पूर्व शहर के मोहल्ला बेगमगंज निवासी अधिवक्ता बिलाल अहमद के घर मेें दिनांक 19.09.2020 को चोरी हुई। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु कई चक्कर लगाये तब जाकर दिनांक 23.09.2020 को स्थानीय थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी में मु0अ0सं0-773/2020 अन्तर्गत धारा 380 आई0पी0सी0 में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई किन्तु अभी तक उक्त मामले में कोई मौका मुआयना व साक्ष्य संकलन तक नहीं किया, जिससे उनके घर में चोरी के बाद से ही बिखरा सामान व अलमारी व टूटी खिड़की आदि वैसे ही तहस-नहस पड़ी है।
इस सम्बंध मंे जब पीड़ित बिलाल अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यवाही न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं, चोरों ने हमारे घर से 25 हजार नकद व एक किलो चांदी के जेवरात व अन्य सामान उठा ले गये हैं। जिसमें सम्बंध में काफी मशक्क्त के बाद स्थानीय थाना ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है किन्तु खुलासा अभी तक नहीं हुआ। उन्होने आगे बताया कि इससे पूर्व भी चोरों ने मेरे घर में चोरी की थी किन्तु गिरफ्तारी न होने से घटना की पुनरावृत्ति हो रही है।
अब देखना है कि स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर इसी तरह से सवाल लगते रहेंगे या कोई ठोस कार्यवाही होगी जिससे चोरों के हौसले पर लगाम लगाई जा सके और क्षेत्रीय जनता चैन की नींद सो सकें।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

