उन्नाव, दीपावली का पर्व करीब आने के साथ ही पटाखों का अवैध कारोबार तेजी से चल रहा है। उन्नाव के मौरावां में मोपेड पर पटाखों भरे बैग में विस्फोट होने से युवक के चीथड़े उड़ गए जबकि उसके साथ बैठी बहन गंभीर रूप से घायल है।
उन्नाव में रायबरेली निवासी युवक सुबह पटाखों से भरा बैग लेकर मोपेड पर बहन के साथ जा रहा था। इसी बीच मोपेड के स्पीड ब्रेकर पर उछलने से पटाखों से भरे बैग में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मोपेड चला रहे युवक के चीथड़े उड़ गए। पीछे बैठी उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मौरावां थानाक्षेत्र के कूटीखेडा के पास मोपेड सवार भाई बहन सुबह पटाखे लादकर हिलौली की तरफ जा रहे थे। अभी यह लोग कूटीखेडा के पास ही पहुंचे थे कि अचानक स्पीड ब्रेकर आने से मोपेड उछली और उसमें लदे पटाखों में विस्फोट हो गया। इसमें युवक के चीथड़े उड़ गए और उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी बहन का एक हाथ भी उड़ गया। महिला को गंभीर स्थित में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुस्लिम पुत्र मुस्तकीम व घायल महिला की रोशनी निवासी हरदोईया थाना बछरावां जिला रायबरेली के रूप में कराई है।
Related Posts

