महात्मा गांधी व शास्त्री को जयंती पर किया याद

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अपने आवास टेरी सतरिख में कांग्रेस जिला सचिव, रामू यादव ने गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर हम उन्हें स्मरण नमन करते हैं। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा की सीख दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रसांगिक है, गांधीजी ने अपने जीवन को स्वच्छता स्वदेशी और स्वालंबन के साथ जोड़ा था। समाज में व्याप्त घृणा हिंसा संप्रदायिकता से इस मुल्क को बचाना एकमात्र, हथियार, सत्य और अहिंसा ही है, शास्त्री जी ने अपने जीवन काल में सहजता सरलता के साथ साथ सार्वजनिक जीवन में नैतिकता एवं पारदर्शिता के नए मापदंड स्थापित किये। उनकी सत्यनिष्ठा, हरित क्रांति में भूमिका और युद्ध काल में नेतृत्व आज भी पूरे देश के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुत्तू लाल वर्मा, राम मिलन रावत, किशोरी लाल यादव, त्रिभवन नाथ शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, छोटे लाल यादव, मुन्ना अवस्थी, मोहित सिंह, विमल यादव, वीरेंद्र सिंह, मोइनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!