बाराबंकी। रविवार को चाइल्ड लाइन कोलैब टीम ने शहर के पल्हरी चैराहा जेब्रा पार्क, नबीगंज, होटल व मोटरसाइकिल, कार रिपेरिंग की दुकान, क्रिस्टल पैलेस, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सिटी स्कूल, ईदगाह मैदान पीरबटावन, जलील होटल चैराहे यंग स्ट्रीम स्कूल, सुमित्रा लाज, किंग जार्ज स्कूल, मंगलम हॉस्पिटल, अभय नगर काशीराम कालोनी व सरकारी राशन की दुकान, राजकमल रोड इंडियन बैंक, बेस्ट गिफ्ट शॉप सहित विभिन्न स्थानों पर स्टीकर लगाकर लोगांे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के के प्रति जागरुक किया। सिटी पुलिस चैकी में मौजूद स्टाफ सौरभ सिंह से मिलकर 1098 के बारे में जिला समन्यवयक जियालाल ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सौरभ सिंह ने चाइल्ड लाइन के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर चाइल्ड लाइन सदस्य प्रदीप कुमार व अमित मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

