बाराबंकी। मंगलवार को चाइल्ड लाइन 1098 व विशेष किशोर पुलिस इकाई बाराबंकी के संयुक्त प्रयास से भिक्षा में लिप्त बच्चों को मुक्त करने के लिए एक दिवसीय अभियान अहमदपुर टोल प्लाजा पर चलाया। अहमदपुर टोल प्लाजा पर प्रत्येक दिन दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतारें लगती हैं जिसमें बच्चे व महिलाएं व नन्हे बच्चों को लेकर भीख मांगने का जोखिम भरा काम करती है। क्योंकि एक छोटी सी चूक से बच्चे व महिला की जान जा सकती है इसलिए चाइल्ड लाइन द्वारा कई बार भिक्षावृत्ति करने वाले महिलाओं बच्चों के खिलाफ अभियान चलाकर जागरूक किया और भिक्षावृत्ति न करने के लिए जागरूक किया गया। फिर भी कुछ महिलाएं बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर आने जाने वाली गाड़ियों में भीख मांगने का काम करती रही कहा गया है कि बच्चे की प्रथम अध्यापक उसकी मां होती है बच्चे को मां जैसे ढालेगी वह वैसे ही ढलता चला जाएगा। इसलिए बच्चे का भविष्य का ख्याल रखते हुए चाइल्ड लाइन ने विशेष किशोर पुलिस इकाई के साथ मिलकर संयुक्त रुप से यह अभियान चलाकर भिक्षा में लिप्त बच्चों को छुड़वाने का काम किया। टीम द्वारा टोल प्लाजा के इधर उधर छापेमारी की गई टीम को देखते ही इच्छा पूर्ति करने वाले महिलाएं व बच्चे भाग गए एक दो महिलाएं मिली जिन्हें भिक्षावृत्ति ना करने के लिए कह कर छोड़ा गया और उन्हें कहा गया कि कोई भी बच्चा भीख मांगता हुआ मिल गया तो उस परिवार के साथ सख्त कार्यवाही की जाएगी। टोल प्लाजा इंचार्ज ए.एस.चैहान ने इस अभियान की बहुत ही सराहनीय की। उन्होंने कहा बहुत ही जोखिम भरा कार्य यह कर रही थी कई बार मना करने पर भी नहीं मानती हैं इसलिए आप लोगों ने यह अभियान चलाया जो बहुत ही अच्छा है मेरा जो भी सहयोग होगा हम करेंगे। इस तरह के अभियान से समाज में काफी सुधार आएगा। इस अभियान में चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक जियालाल, टीम लीडर अवधेश कुमार, काउंसलर अमृता शर्मा, राम कैलाश, अखिलेश कुमार, विशेष किशोर पुलिस इकाई इंचार्ज शमा नाज सिद्दीकी अपनी टीम के साथ शामिल रही।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

