राहुल की यात्रा पर स्मृति का पलटवार, कहा वह किसानों के नहीं, बिचौलियों के पक्षधर
प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी
नई दिल्ली । केन्द्र सरकार द्वारा हाल में बनाए गए तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्राओं पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा वह किसानों के पक्ष में नहीं बल्कि देश को लूटने वाले बिचौलियों’ के पक्ष में यात्राएं कर रहे हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर कृषि कानूनों को खत्म कर दिया जाएगा, गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा मुझे लगता है कि राहुल गांधी सपनों की दुनिया में रहते हैं, जहां उन्हें लगता है कि वह राजा हैं।
ईरानी ने सवाल किया, जब गांधी कृषि कानूनों का विरोध करते हैं तो क्या वह उस प्रावधान का भी विरोध करते हैं कि किसानों को फसल बेचने के तीन दिन के भीतर उसका मूल्य मिल जाएगा या फिर किसान देश में कहीं भी अपना उत्पाद बेचने के लिए स्वतंत्र है या फिर इसके तहत उनकी जमीन को रिकवरी के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
Related Posts

