गाईड लाइनों का अनुपालन करें: मौलाना खालिद रशीद न्यू आडियल स्नैक का उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
,बाराबंकी। इमाम ईदगाह मोलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बुधवार को कमला नेहरू पार्क के सामने न्यू आडियल स्नैक का फीताकाट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मौलाना खालिद रशीद ने बर्कत के लिए दुआ की और वहंा मौजूद लोगों से करोना दौर में अपनी हिफाजत स्वयं करने की दर्खास्त करते हुए कहा कि निर्देशित गाईड लाइनों का अनुपालन करें। जिससे हम हमारा परिवार ओर समाज सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर मौलाना खालिद रशीद ने तिजारत की बर्कत पर भी खास रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि व्यापार इमानदारी से करने पर अल्लाह उसमे बर्कत देता है। उद्घाटन के मौके पर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, उपभोक्ता फोरम के पूर्व सदस्य हुमायू नईम खान, फकरूल हसन चान्द, अदनान अली खान, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद शारिक मोहम्मद मोनिश, राहिल हुसैन, आदि लोग उपस्थित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

