मिशन शक्ति अभियान के दौरान आयोजित होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

बहराइच 18 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के लिए 25 अक्टूबर 2020 तक संचालित किये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के दौरान जनपद, ब्लाक मुख्यालय व ग्राम स्तर पर आयोजित हेाने वाले कार्यक्रम व गतिविधियों की जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर 2020 को जिला स्तर पर कार्यालयों में लैगिंग समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाले हिंसा से बचाव, सहायता, पुर्नवास तथा हिंसा करने पर दण्ड के प्राविधान आदि पर बेबीनार/बैठक का आयोजन किया जायेगा तथा नवरात्रि के उपलक्ष्य में लगेे पंडालों में महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित आडियो का प्रसारण कराया जायेगा।
समस्त विकास खण्डों के सीडीपीओ कार्यालयांे में सखी, सहेली व आंगनबाड़ी सुपर वाइजर व अन्य सम्बन्धित कर्मचारियों द्वारा जन जागरूकता बेबीनार एवं बैठक तथा सभी ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लैगिंग समानता आदि पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इसके साथ ही ब्लाक से सम्बन्धित थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें।

इसी प्रकार 20 अक्टूबर 2020 को बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, कन्या भूर्ण हत्या रोनके हेतु पीसीपीएनडीटी कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव सहायता, पुर्नवास तथा दण्ड आदि के सम्बंध में जिला स्तर पर सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों तथा सीएमओ कार्यालय, जिला चिकित्सालय पुरूष, महिला में पीसीपीएनडीटी एक्ट जागरूकता कार्यक्रम एवं आनलाइन क्लासेज के दौरान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आयोजन ब्लाक स्तर के समस्त सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रांें पर जन जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम, वाल पेटिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य उपकेन्द्रों, कम्यूनिटी हेल्थ सेण्टर एवं आगनबाड़ी केन्द्रों पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

 

Don`t copy text!