मिशन शक्ति अभियान अवधि में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उपलब्ध रहेंगी निःशुल्क पिंक बस सेवा

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बहराइच 18 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के लिए 25 अक्टूबर 2020 तक संचालित किये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के दौरान जनपद के निर्धारित मार्गो पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उपलब्ध रहेंगी निःशुल्क पिंक बस सेवा।
यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने बताया कि 21 अक्टूबर 2020 को विशेश्वरगंज से पयागपुर, चित्तौरा झील, दोनक्का व डिगिहा तक, 22 अक्टूबर को महसी से रमपुरवा चैकी, बेड़नापुर, टिकोड़ा मोड़, मरी माता मन्दिर तक, 19 एवं 23 अक्टूबर को नानपारा से मटेरामोड़, बेगमपुर, सोहरवा, झिंगहाघाट तक तथा 20 एवं 24 अक्टूबर को जरवल से कैसरगंज, कुण्डासर, गजाधरपुर, टिकोड़ामोड़, केडीसी तक महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क पिंक बसें उपलब्ध रहेगी। उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को विशेश्वरगंज से पयागपुर, चित्तौरा झील, दोनक्का, डिगिहा तक तथा 18 अक्टूबर को महसी से रमपुरवा चैकी, बेड़नापुर, तिकोड़ा मोड़, मरीमाता मन्दिर तक संचालित की गयी निःशुल्क पिंक बस।

Don`t copy text!