मसौली पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर मसौली पुलिस और पीएसी जवानों ने ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च कर सरकार की गार्ड लाइन एवं शांति पूर्वक मनाने की अपील किया। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा शहावपुर, मसौली, बांसा, बड़ागांव, देवालिया आदि इलाकों में मसौली थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरबिन्द सिंह सहित पुलिस एवं पीएसी जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाल गया। जिसमें थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने कोरोनावायरस को लेकर सरकार द्वारा जारी गार्ड लाइन का पालन करते हुए नवरात्रि पर्व शांति पूर्वक मनाने के लिए अपील किया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!