यहाँ पुलिस करती है अपहरण, वसूलती है फिरौती -जांच में घटना सत्य पाने जाने पर एसपी ने की कार्यवाही। -पुलिस विभाग में हलचल

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24) 9936900677 टाइम्स

बाराबंकी। जिले में रहते हैं तो होशियार हो जाईए! यहां पुलिस ही अपहरण करके फिरौती वसूलती है। राजनैतिक व अफसरों के संरक्षण से मनमाफिक थानों में तैनाती और पुलिस लाइन में होकर भी एसटीएफ जैसे अधिकार रखने वाले 6 सिपाहियों ने एक अपहरण की घटना को अंजाम देकर वसूल लिये रूपया।

दस लाख की डिमांड रखी, लेकिन 3 लाख मिलने पर ही छोड़ दिया। रुपयों की गिनती एसओ साहेब के सामने हुई। फिलहाल चार सिपाही निलंबित हुए है आगे जांच चल रही है। खाकी अब अपनों से ही शर्मिंदा होने लगी है। घटना शुरू हुई 16 अक्टूबर मसौली क्षेत्र के ग्राम मूलीगंज निवासी राहुल सिंह शाम को घर से निकले। चैराहे पर दुकान से नवरात्र का सामान खरीदना था। तभी तुरकानी गांव का परिचित संदीप यादव मिला। उसने जमीन दिखाने की बात कही। इतनी ही देर में वहां दो लग्जरी कारें आकर रुकीं। इसमे बैठे लोगों ने उसे कार में घसीट लिया। उसे कोठी इलाके के ग्राम उस्मानपुर के एक निजी मकान में ले गए। पता चला कि कोई बदमाश नहीं सब पुलिस के सिपाही हैं। सभी ने पुलिसिया अंदाज में ही 10 लाख की व्यवस्था करने को कहा। इतनी ही देर में जेल भेजने और एनकाउंटर की धमकी भी दे डाली। राहुल ने अपने फोन से बात कर ताऊ के लड़के विवेक और परिचित संदीप के हाथ 3 लाख रुपये मंगवाए। रुपये एसओ कोठी के सामने गिने जाते रहे। इस पूरे मामले की शिकायत 17 अक्टूबर को ही पीड़ित राहुल ने लिखित रूप से एसपी से की।
अफसर इतनी बड़ी घटना वह भी पुलिस द्वारा करने के कारण सकते में थे इसलिए आरोपों की पुष्टि के लिए एएसपी साउथ ने जांच की। बाद में एसपी ने चार सिपाहियों कोठी थाने के नीलेश सिंह, जमाल और पुलिस लाइन में तैनात आशीष तिवारी व अमित सिंह को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में एसओ कोठी व लोनीकटरा के सिपाही जद से बाहर है। पुलिस फर्जी गुडवर्क से अपनी साख बनाने वाले महकमे के ऐसे सिपाही ब्रीजा, बलेनो जैसी लग्जरी कारों से घूम रहे हैं।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24) 9936900677 टाइम्स 

Don`t copy text!