विधवा की ज़मीन पर भू माफियाओं की नज़र पीड़िता के गेट के सामने कर रहे थे जबरन निर्माण
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली क्षेत्र के ही रुदौली नगर के मोहल्ला सोफियाना निवासिनी पीड़िता साजिदा खातून पत्नी स्व. दिलशाद खान की भूमि(बाग)गाटा संख्या 1907/0.443 हेक्टेयर उसके पुत्र व देवर के नाम दर्ज है।जिसपर बाग के चारो ओर सुरक्षा के लिए पांच से छः फिट की दीवाल व आवागमन के लिए एक गेट लगा रखा है तथा नगर पालिका परिषद द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क बना दिया गया है जो उमापुर मार्ग से जाकर मिलता है।पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय भूमाफियाओं ने जबरन उसके बाग के मुख्य गेट से मिला इंटरलॉकिंग सड़क खोदकर जबरन दीवाल उठा रहे थे।पीड़िता का यह भी आरोप है कि दीवाल उठाने से मना किया तो विपक्षियों ने धमकी देते हुए कहा कि मुझे पांच लाख रुपये दो या तो बाग़ मेरे हाथों बेच दो जिसपर हमसभी प्लाटिंग का कार्य करेंगे।यदि ऐसा नही करोगी तो जीना मुश्किल कर देंगे।पीड़िता ने उपजिलाधिकारी रूदौली विपिन कुमार सिंह को लिखित शिकायती पत्र देकर विपक्षी दलों द्वारा गेट से सटा जबरन दीवाल उठाने हेतु वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।

