बहराइच 23 अक्टूबर। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार द्वारा 05 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना कैसरगंज अन्तर्गत कन्दैला निवासी उबेदुर्रहमान उर्फ लम्बू पुत्र ज़ाहिद अली, थाना सुजौली अन्तर्गत रमपुरवा निवासी श्रीप्रसाद उर्फ शिव प्रसाद पुत्र ठग्गा, थाना फखरपुर अन्तर्गत परसेण्डी निवासी मो. उमर पुत्र इनायत अली व मो. तय्यब उर्फ चाॅद बाबू पुत्र मो. अय्यूब तथा थाना रूपईडीहा अन्तर्गत बाबागंज नई बाज़ार निवासी २ााहिद पुत्र गुलाम को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
Related Posts

