मां लक्ष्मी सदैव कमल के साथ आती है न कि हाथ पकड़कर या लालटेन के साथ : स्मृति ईरानी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है और सभी पार्टियों के शीर्ष अपने दल के प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुटे है। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राजद पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी मां हाथ पकड़कर या लालटेन के संग नहीं आती हैं, बल्कि कमल पर सवार होकर आती हैं। इसलिये लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करें। बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘जब मनुष्य भगवान की आराधना करता है, मां भगवती से आशीर्वाद मांगता है तो बिहार का स्वाभिमानी नागरिक कहता है कि मां, बाजुओं में इतना बल दे कि मैं दो हाथों से दो जून की इज्जत की रोटी कमा सकूं।’
Related Posts

