देवा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी
बाराबंकी थाना देवा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
बाराबंकीपुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 26.10.2020 को थानाध्यक्ष देवा श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त फुद्दी पुत्र रामसरन निवासी जहीरपुर कंजवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी को समय 06.20 बजे मामा नहर पुल, ग्राम कुसुम्भा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 419/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-
अभियुक्त फुद्दी पुत्र रामसरन निवासी जहीरपुर कंजवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
Related Posts

