पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद-
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी
बाराबंकी थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 10,000/-रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अभिसूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कुर्सी श्री शशिकान्त यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक-25.10.2020 को अभिसूचना को विकसित करते हुए थाना कुर्सी पर पंजीकृत मु0अ0स0 223/20 धारा 380/41 भादवि, मु0अ0स0 290/20 धारा 379/411 भादवि व मु0अ0सं0 302/20 धारा 379 भादवि में वांछित 10,000/-रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी अवधेश कुमार पुत्र स्व0 किशोरी लाल निवासी ग्राम- भगवानपुर थाना सिधौली जनपद सीतापुर को अगासण्ड पावर ग्रिड तिराहे से समय करीब 20.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 364/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में चोरी के कई मामलें दर्ज है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
अभियुक्त से पूछताछ से प्रकाश में आया कि करीब तीन माह पहले कस्बा कुर्सी स्थित चौधरी मस्जिद की दुकान से सिगरेट पान मसाला की दूकान का शटर उठाकरके व बिलन्दीपुर मोड़ पर मोबाइल की दुकान से भी शटर उठाकर पैसे चोरी किया था तथा करीब दो माह के आस पास पोखन्नी साइफन पर पान की गुमटी का ताला तोड़कर पान मसाला, बैटरा पैनल व नगदी आदि चोरी किया था और यह भी बताया कि करीब 40 दिन पहले मैं तथा मेरे साथी 1.अवनीश पाण्डेय 2. धर्मेन्द्र 3. विनय ने मिल कर गुग्गौर से इंजन चुराया था । जिसको हम लोग पकड़े जाने के डर से महमूदपुर बनौगा के झाड़ियो में छिपा दिया था, दो- तीन दिन बाद हम लोग उसी इंजन को वैन में लादकर व चोरी की मोटर साइकिल नं0 UP32 DU 7187 जिसको हम चारो लोगो ने मिलकर चिनहट लखनऊ से चुराया था जिस पर हम लोगो ने गलत नम्बर डाला था उक्त मोटर साइकिल का सही नंबर UP32KB5983 था को बेचने जा रहे थे तो गंगौली पुलिया के पास पुलिस वालों ने हम लोगो को घेर लिया था लेकिन अन्धेरे व झाडियों का फायदा उठा कर मै तथा मेरा साथी विनय मौके से भाग गये थे तथा मेरे दो साथी अवनीश व धर्मेन्द्र को पुलिस वालो ने पकड़ लिया था ।गिरफ्तार अभियुक्त-अवधेश कुमार पुत्र स्व0 किशोरी लाल निवासी ग्राम- भगवानपुर थाना सिधौली जनपद सीतापुर।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

