दो मार्फिन तस्कर समेत भारी मात्रा में मार्फिन बरामद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। टिकैतनगर पुलिस ने एक शातिर मार्फिन तस्कर को 50 ग्राम नाजायज मारफीन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आलोक कुमार वर्मा ने बताया हमारे खास मुखबिर की सूचना पर मो. जफर उर्फ सोनू निवासी ग्राम आल्हनमऊ को 50 ग्राम नाजायज मार्फिन बरामद किया। अभियुक्त जफर कई सालो से मार्फिन बेचने का धन्धा करता था । पुलिस जफर को पकड़ने के लिये कई बार घर दबिश दे चुकी है लेकिन वहा पुलिस की गिरफ्त से बच जाता था। आखिरकर मुखबिर की मदद से अभियुक्त जफर को नाजायज मार्फिन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हैदरगढ़ पुलिस ने भी मुन्ना त्रिवेदी उर्फ विनीत त्रिवेदी निवासी ग्राम लालपुर मजरे अंसारी के पास से 250 ग्राम मार्फिन के साथ धरदबोचा। हैदरगढ़ के तेजतरार्र प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी अपने मतहातो के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति लालपुर स्कूल के पास दिनदहाड़े मार्फिन बेच रहा है। धर्मेन्द्र सिंह रघुवशी उप निरक्षक तेज बहादुर सिंह हेड कांस्टेबल दिनानाथ, विनय प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुँच गये। पुलिस टीम को आता देख वहा भागने लगा तो पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में मार्फिन बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त मुन्ना को एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!